Lakhimpur Kheri News: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद
मझगईं के भगवंतनगर गुलरा में तेंदुआ देखने को लगी भीड़। संवाद
बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी जिला उ.प्र.
मझगईं। कोठिया गांव में करीब एक माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में शनिवार की सुबह कैद हो गया। तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा रही। तेंदुए को मझगईं रेंज ले जाया गया। मझगईं रेंज के कोठिया में करीब छह से अधिक बकरियों पर हमला कर उनको मारने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए मझगईं रेंज के अधिकारियों ने कोठिया और गुलरा बाॅर्डर पर दस दिन पूर्व एक पिंजड़ा लगाया था। वनकर्मी इस पिंजड़े की बराबर निगरानी कर रहे थे और तेंदुए को पिंजड़े में कैद करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।
शनिवार को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर तेंदुआ आखिरकार वनकर्मियों द्वारा लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजड़े में फंसने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का तांता लग गया।
वन विभाग को सूचना मिलने के बाद मझगईं रेंज कार्यालय की टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए तेंदुए की पिंजड़े में हलचल देखी।
इसके बाद वनकर्मियों द्वारा तेंदुए को मझगईं रेंज कार्यालय लाया गया है। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। देर रात तक तेंदुए को मझगईं रेंज कार्यालय में ही रखा गया था और अभी यह तय नहीं हो पाया था कि तेंदुए को कहां छोड़ना है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे LBSNAA के निदेशक बी. राजेंद्र
29/08/2026
निशक्तजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार शिविर का आयोजन l
29/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर राजस्व न्यायालयों, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की
29/08/2026
महाराष्ट्र राज्य की प्रारूप/ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी होगी
29/08/2026
हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफतार, खेत में पानी बहाने के विवाद में मारपीट कर की गई थी हत्या
29/08/2026
पुलिस तत्परता से नाबालिग बालिका सुरक्षित दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
29/08/2026
सनसनी खबर रक्षा बंधन पर छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़ा मारकर कर दी हत्या
29/08/2026
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक बी. राजेंद्र ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा, आरंभ-2026 की तैयारियों का लिया जायजा
29/08/2026
(no title)
29/08/2026
हम पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर जन -जन की आवाज को बुलंद करेंगे –जीतन राम मांझी
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!