लखीमपुर खीरीA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Lakhimpur Kheri News: सोलर पैनल दुरुस्त करेंगी सूर्यसखी

Lakhimpur Kheri News: सोलर पैनल दुरुस्त करेंगी सूर्यसखीIMG 20250119 094238

बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट राहुल मिश्रा जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र

लखीमपुर खीरी। समूह की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं खाद्य पदार्थ, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, बचत करना सिखाना, समूह में लेन-देन करना, बैंक सखी, केयर टेकर, बिजली बिल जमा करना आदि कार्यों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अब समूह की महिलाएं सोलर पैनल दुरुस्त करेंगी। प्रशिक्षण के बाद सूर्यसखी कहलाएंगी।

जिले में 1164 ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक महिला को चुनकर सोलर पैनल दुरुस्त करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोलर पैनल दुरुस्त करने वाली महिलाओं को सूर्यसखी नाम दिया गया है। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के दो फायदे हैं। एक महिलाओं को गांव में ही काम मिल जाएगा। दूसरा पैनल खराब होने पर उसकी मरम्मत वहीं हो जाएगी। कहीं ले जाने की जरूरत नहीं होगी।
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!