?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री गिरा

कड़ाके की ठंड और कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार, बसों की आवाजाही प्रभावित

सिद्धार्थनगर में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी दिनों में राहत की कोई संभावना नहीं जताई है।IMG 20250121 070732

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से गुजरने के कारण उत्पन्न हुई है। कोल्ड फ्रंट

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से गुजरने के कारण उत्पन्न हुई है। कोल्ड फ्रंट के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही शुष्क और ठंडी पछुवा हवाएं तापमान को और नीचे ला रही हैं। इसका असर दिन के दोपहर तक महसूस किया जा रहा है।

कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। वाहनों को दिन में भी हेडलाइट्स के साथ चलना पड़ रहा है और उनकी गति काफी धीमी है। बस्ती से इटवा का सफर, जो सामान्यतः डेढ़ घंटे में पूरा होता था, अब ढाई से तीन घंटे ले रहा है। इसी तरह, लखनऊ से सिद्धार्थनगर की यात्रा सात घंटे के बजाय नौ से दस घंटे में पूरी हो रही है। यह स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!