?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसिकर

जिला कलेक्टर ने डूकिया में की रात्रि चौपाल 

अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

1737614379950

 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता: हरत कुमार 

 

सीकर. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने गुरूवार को पलसाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डूकिया में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न परिवेदनाओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान कराने के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त विद्युत, पेयजल, सड़क, शिक्षा, अतिक्रमण, योजनाओं के तहत पात्रता व उससे संबंधित लाभ के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें।

रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने—अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। रात्री चौपाल में शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक एवं न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 38 प्रकरण प्राप्त हुए जिसके निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में दांतारामगढ़ एसडीएम मौनिका सामौर, तहसीलदार महीपाल सिंह राजावत, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कार्मिक, ग्रामीणजन बडी संख्या में उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!