?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उक्त कार्यक्रम के प्रारम्भ

जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को एक साथ मानव श्रृंखला में सम्मिलित कराते हुए सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में विकास खण्ड नौगढ़ में आयोजित किया गया।

सिद्धार्थनगर , नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को एक साथ मानव श्रृंखला में सम्मिलित कराते हुए सड़क सुरक्षा शपथ दिलाये जाने का कार्यक्रम जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में विकास खण्ड नौगढ़ में आयोजित किया गया।IMG 20250123 WA0003

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनमानस में जागरूकता लाये जाने हेतु गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उक्त कार्यक्रम के प्रारम्भ में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने मानव श्रृंखला में उपस्थित बच्चों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए निर्देशित किया गया कि निर्धारित आयु सीमा प्राप्त होने पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के उपरान्त ही वाहन का संचालन करें तथा वाहन संचालित करते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठक व्यक्ति को हेलमेट अवश्यक पहनेगे, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करे। गलत दिशा में वाहन न चलाये। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नही चलायेगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय

उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य,क्षेत्राधिकारी नौगढ़ अरूणकान्त सिंह. परिवहनअधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य / अध्यापक आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!