A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरप्रयागराज

महाकुंभ मेले मे करें बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन

20250124 111014 महाकुंभ मेले मे आकर्षण का केन्द्र शिवालय पार्क है। यहां पर एक ही स्थान में बारह ज्योतिर्लिंग और सभी बड़े शिवालयों के के दर्शन करने को मिल रहें हैं। यहां काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई है। यहां पर पार्क पूरी तरह से स्क्रैप मे तैयार कर बनाया गया है। पार्क मे समुद्र मंथन के प्रतिकृति, विशालकाय नंदी , विशालकाय ब्रम्हा जी की मूर्ति ऋषि भारद्वाज जी की मूर्ति एवं कई सथानों पर सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है।इस पार्क को जेड टेक इंडिया लिमिटेड कंपनी ने तैयार किया है। सभी ज्योतिर्लिंग को भारत के नक्शे मे उसी स्थान पर दिखाया गया है, जिस प्रदेश मे ज्योतिर्लिंग हैं। पार्क मे छ सौ मीटर लंबा जलाशय भी है इसमे बोटिंग की भी व्यवस्था है। यहां पर आने वालों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए सात सौ वर्ग मीटर मे पार्किंग भी बनाई है। पार्क मे वेस्ट से वंडर बनाने की तकनीक भी सिखाई जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!