A2Z सभी खबर सभी जिले की

इटवा में 170 गर्भवती महिलाओं की स्वस्थ विभाग ने की जांच

50 मरीज हाई रिस्क श्रेणी में पाए गए, 73 को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिली

सिद्धार्थनगर के इटवा और खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 170 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 50 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में पाई गईं।IMG 20250125 110111

86 गर्भवती महिलाओं की जांच

इटवा केंद्र में डॉ. नीलम भारती की टीम ने 86 गर्भवती महिलाओं की जांच की, जिनमें से 19 को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया। यहां 73 महिलाओं को निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की गई। वहीं खुनियांव केंद्र में डॉ. पीएन यादव और डॉ. आरती की टीम ने 84 गर्भवती महिलाओं का

परीक्षण किया, जिनमें से 31 को हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित किया गया। यहां 15 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई और 8 महिलाओं को आयरन की ड्रिप दी गई।

वजन और रक्तचाप की जांच

दोनों केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, वजन और रक्तचाप की जांच की गई। हाई रिस्क श्रेणी में चिह्नित महिलाओं पर विशेष निगरानी रखने, समय पर टीकाकरण और पौष्टिक आहार के संबंध में विशेष परामर्श दिया गया। सर्दियों के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!