A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

मेवाड़ कॉन्फ्रेंस ने 81 श्रावकों को सेवाश्री सम्मान से नवाजा गया।

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186


26 जनवरी सामाजिक संस्था श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस द्वारा सेवाश्री सम्मान का आयोजन कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। विशिष्ट अतिथि कॉन्फ्रेंस संरक्षक महेंद्र कोठारी, व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र चोरडिया थे। फत्तावत ने अपने उध्बोधन में कहा कि 2025 के अंत मे आचार्य श्री महाश्रमण के मेवाड़ आगमन की तैयारी में अभी से सभी को जुड़जाना चाहिए। तथा आज 81 श्रावकों को सेवाश्री सम्मान से नवाजा गया। यह कार्यकर्ताओ के लिए प्रोत्साहन है तथा इससे अन्य साथियों को प्रेरणा मिलती है। सभी 81 श्रावकों को अतिथियों ने उपरणा ओढाकर व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष भेपेंद्र चोरडिया द्वारा श्रावण निष्ठापत्र का वाचन एवं शब्दों द्वारा स्वागत किया गया। महामंत्री बलवंत रांका ने कॉन्फ्रेंस का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तथा कोषाध्यक्ष कमलेश कच्छारा ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक महेंद्र कोठारी ने सभी यात्रा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश हिंगड़ द्वारा किया तथा आभार महामंत्री बलवंत रांका द्वारा किया गया। व आयोजन से पूर्व कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने 76वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान का उच्चारण किया।

Back to top button
error: Content is protected !!