उत्तर प्रदेश

पुलिस ने अधिवक्ता हत्याकांड में और दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर अधिवक्ता हत्याकांड में नामजद दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

पुलिस ने अधिवक्ता हत्याकांड में और दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

अधिवक्ता हत्याकांड में नामजद तीनों अभियुक्तों की अब हो चुकी गिरफ्तारी।

हरैया थाना प्रभात निरीक्षक तहसीलदार सिंह स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अभियुक्त रंजीत और शोभित उर्फ विनय कुमार यादव को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने अभियुक्तों को बस्ती जिले के हसीनाबाद-अमारी बाजार घघौवा मार्ग पर ग्राम पूरे बेचू के पास से किया गिरफ्तार

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया की अधिवक्ता चन्द्रशेखर यादव कहने के लिये मेरे रिश्तेदार ही थे।

अभियुक्तों ने कहा की लेकिन हर कदम पर हम लोगों का विरोध करते थे और मुकदमा पर मुकदमा लादते जा रहे थे।
उन्होनें हमारी जमीन तक कुर्क करवा दिया था, अन्य हमारे जमीनी मामले में भी चन्द्रशेखर हम लोगों के विपक्षियों का साथ दे रहे थे ।

इसलिए हम लोगों नें अन्य सहयोगियों के साथ उनकी हत्या कर दिया।

अभियुक्तों के खिलाफ धारा 191(2) / 191(3) / 190 / 140(1) / 103(1) / 126(2) / 351(3) / 61(2) BNS के तहत दर्ज था मुकदमा।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक अपराध जयप्रकाश चौबे,सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकांत, SI रुदल बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, योगेश यादव, पंकज यादव रहे शामिल।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में स्वाट टीम के रमेश कुमार, अवनीश कुमार, पवन तिवारी, शुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल के सत्येंद्र,देवेश यादव, संतोष कुमार भी रहे शामिल।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!