
मुंडावर पुलिस ने एक माह पूर्व हुए चर्चित ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब एक माह पूर्व हुई चर्चित ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या केवल इसी बात के लिए की गई थी कि मृतक ने आरोपी को शराब के लिए रुपए उधार नहीं दिए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 दिसंबर 2024 को कंजर बस्ती ऊलाहेडी के पास एक खेत में लाश मिली थी, जिसकी पहचान नितेश के रूप में हुई थी मृतक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, मुंडावर थाना अधिकारी ने एक टीम गठित कर अनुसंधान करते हुए आरोपी जयपाल उर्फ मोनू पुत्र बहादुर सिंह जाति अहीर थाना मुंडावर को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ जारी है
।






