A2Z सभी खबर सभी जिले की

• देवांगन समाज द्वारा गणतंत्र दिवस में देशभक्ति गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

• देवांगन जन कल्याण समिति के गायक गायिकाओं के देशभक्ति पूर्ण गीतों से लोग झूम उठे

• हमारा संविधान गणतंत्र का आधार है। हमें उसका सम्मान करना चाहिए : घनश्याम देवांगन

IMG 20250126 WA0017

भिलाई। देवांगन जन कल्याण समिति द्वारा परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में गणतंत्र दिवस की संध्या में देशभक्ति गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवांगन समाज के गायक गायिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की शानदार संगीत मय प्रस्तुतियां दी, जिससे दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा संविधान गणतंत्र का आधार है। हमें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं देशभक्ति गीत संगीत प्रस्तुत करने वाले कलाकारों की प्रशंसा की। इस अवसर पर देवांगन समाज के द्वारा देश के शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रभारी रामगोपाल देवांगन के संयोजन में गायक लक्ष्मी नाथ देवांगन, राजू देवांगन, जुगल किशोर देवांगन, होमलाल देवांगन, मंगतूराम एवं गायिका सरिता देवांगन ने आकर्षक एवं जोशीला देशभक्ति गीत गाकर समां बांधा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

IMG 20250127 093547
Oplus_393216

इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेंद्र देवांगन, उपाध्यक्ष त्रिलोक देवांगन, दिनेश देवांगन, रेशमलाल देवांगन, कल्पना भानु देवांगन, दयाराम देवांगन, सहसचिव गण होमलाल देवांगन, गोवर्धन देवांगन, विभाग प्रभारी रामगोपाल देवांगन, सत्यपाल देवांगन, राजू देवांगन, हेम कैलाश देवांगन, संतोष देवांगन, रूपलाल देवांगन, फकीर सिंह, नंदकुमार देवांगन, भागवत देवांगन, कार्तिक देवांगन, श्रवण देवांगन, शंकरलाल देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!