A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

पिथौरा झारमुड़ा घोटाला उपायुक्त सहकारी संस्थाएं को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस*

पिथौरा झारमुड़ा घोटाला उपायुक्त सहकारी संस्थाएं को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस*

रिपोर्ट – तिलक राम पटेल,6260433270

पिथौरा (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल)

*पिथौरा झारमुड़ा घोटाला उपायुक्त सहकारी संस्थाएं को कलेक्टर का कारण बताओ नोटिस*

 

IMG 20250128 201047

तिलक राम पटेल पिथौरा। झारमुड़ा धान खरीदी केंद्र में हुए बड़े घोटाले के बाद कलेक्टर श्री विन3य लंगेह ने जिला सहकारी संस्थाएं के उपायुक्त श्री द्वारिकानाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने नोडल अधिकारी के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने और लापरवाही बरतने पर यह नोटिस जारी किया है।

 

 

 

 

IMG 20250128 WA0152

 

 

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में श्री द्वारिकानाथ को पिरदा, जाड़ामुड़ा, झारमुड़ा, बम्हनी (आरंगी), और नरसैयापल्लम के धान उपार्जन केंद्रों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों में धान खरीदी में भारी अव्यवस्थाएं पाई। झारमुड़ा केंद्र में हुई गंभीर गड़बड़ियों को लेकर अन्य अधिकारियों की जांच में भी नोडल अधिकारी की लापरवाही स्पष्ट रूप से उजागर हुई।

 

नोटिस में यह उल्लेख किया गया है कि श्री द्वारिकानाथ, सहकारी संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारी होने के बावजूद, अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1985 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है कलेक्टर ने श्री द्वारिकानाथ को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

झारमुड़ा धान खरीदी केंद्र में हुई गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। न केवल केंद्र स्तर पर दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद किसानों में उम्मीद जगी है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा। किसान संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!