
सिद्धार्थनगर में साइबर फ्रॉड का एक मामला सामने आया। जहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली। बेलसढ़ निवासी निकहत अमान के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखाधड़ी हुई। जब उन्होंने अपना OTP साझा कर दिया। इस फ्रॉड में उनके खाते से 50,000 रुपए निकाल लिए गए।
पीड़ित ने साइबर टीम की सराहना की। जैसे ही निकहत को फ्रॉड का पता चला। उन्होंने तुरंत साइबर सेल सिद्धार्थनगर को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी अपराध अरुणकांत सिंह और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने 28 जनवरी 2025 को पूरी रकम पीड़िता के खाते में वापस करवा दी।
साइबर सेल की 9 सदस्यीय टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार, मुख्य आरक्षी अतुल चौबे और दिलीप द्विवेदी, आरक्षी राहुल मौर्या, शिवम् मौर्या तथा महिला आरक्षी प्रियंका और शिप्रा मौर्या शामिल थे। पैसे वापस मिलने पर निकहत अमान ने साइबर टीम की सराहना की। उनके त्वरित कार्य की प्रशंसा की।