
छत्तीसगढ-: छत्तीसगढ मे राशन दुकानों की डिवाइस रिजेक्ट कर दी गई हैं। अब सभी राशन दुकानों मे नई ई-पीओएस मशीने लगाई जायेंगी। यह मशीन ज्यादा सुरक्षित और स्पीड से भी चलेंगी। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ की शासकीयै उचित मूल्य की दुकानों उपलब्ध कराई गई ई- पीओएस मशीन को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने रिजेक्ट कर दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार इन मशीनो को सुरक्षा की दृषटि से उचित नही पाया गया। इसीलिए छत्तीसगढ प्रदेश की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अब अपडेट मशीनें लगाने का निर्णय किया गया है। नई मशीन के के विषय मे माना जा रहा है कि यह अधिक सुरक्षित और तेजी के साथ चलेगी। बारिश के समय मे भी इसके सर्वर डाउन की समस्या नही होगी। पहले राशन देते समय फोटो लिया जाता था। इसके बाद अंगूठे का निशान को अनिवार्य किया गया । जिसमे कार्डधारी का अंगूठा लेकर राशन देने का काम किया जाता था। इससे कभी कभी मशीन मे अंगूठे के निशान को लेकर समस्या आती रही। फिर इसे भी बदलते हुए वर्जन मशीन लगाने का शासन द्वारा निर्देश दिए गए। राशन दुकानों मे मशीन देने की शुरुआत आधार नंबर को राशनकार्ड से लिंक करवाने के बाद से शुरू की गई थी। जानकारी अनुसार अब सभी राशन दुकानों मे पुरानी मशीन की जगह पर एलआई स्कैनर युक्त वीए2वन ई पीओएस मशीन लगाया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी के लोग पुरानी मशीन के बदले यह नई मशीन लागाकर इंस्टाल भी करेंगे जिससे राशन दुकानदारों को परेशानी नही आयेगी।