A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली
Trending

SINGRAULI – सिंगरौली में हादसा, पेड़ से टकरा गयी एसयूवी वाहन

SINGRAULI  – सिंगरौली जिले के सरई थाना इलाके के जंगल में अनियंत्रित एसयूवी वाहन पेड़ से टकरा गई है जिसमें चार लोगों को चोटे आई है फिलहाल इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानी पुलिस को भी दे दी गई है फिलहाल राहत और बचाव स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि दशरथ गुप्ता नागपुर से वापस सिंगरौली SINGRAULI  आ रहे थे, जैसे ही यह कटरा जंगल के पास पहुंचे अचानक अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गया. इस घटना में चार लोगों को चोट आई है फिलहाल स्थानी लोग भी पहुंचे हैं, और सभी को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि यह नागपुर से दशरथ गुप्ता अपने अन्य सदस्यों के साथ सिंगरौली SINGRAULI वापस आ रहे थे जैसे ही आज यह सुबह 6:00 बजे कटरा राजनिया गांव के पास जंगल के पास पहुंचे अचानक वाहन से नियंत्रण ड्राइवर का खो गया और वही बगल में पेड़ में वाहन टकरा गया. हालांकि इस घटनाक्रम में वाहन को नुकसान पहुंचा है लेकिन अंदर बैठे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी दे दिया है।

इसी प्रकार की ताजा खबरों को जानने के लिए बने रहिए हमारे चैनल के साथ हमारा चैनल आपको सदैव इस प्रकार की ताजा खबरों से रूबरू कराता है तो देखते रहिए वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

                              🎤 जिला संवाददाता : लवकुश दुबे                                       वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
Back to top button
error: Content is protected !!