A2Z सभी खबर सभी जिले की

तापमान 9 डिग्री तक गिरा, धीमी हुई रफ्तार

घने कोहरे से विजिबिलिटी 7 मीटर सीमित, नहीं मिल रही राहत

कड़ाके की ठंड ने जन-जीवन को प्रभावित कर दिया। मंगलवार की रात से बुधवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी मात्र 7 मीटर तक सीमित हो गई।

तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सुधार की नहीं है संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में स्थिति में कोई सुधार की संभावना नहीं है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है और पारा और नीचे जा सकता है।

किसानों के लिए राहत IMG 20250129 132812

कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही और सुरक्षा के लिए वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं।

हालांकि, यह मौसम किसानों के लिए राहत लेकर आया है। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डा. मार्कण्डेय सिंह के अनुसार, वर्तमान मौसम गेहूं की फसल के लिए अत्यंत लाभदायक है। दिसंबर में तेज धूप से चिंतित किसानों को जनवरी के कोहरे ने राहत प्रदान की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!