?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशसीतापुर

महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

FB IMG 1738251790567महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर लोहारबाग निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे उसी बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया ।बताते चलें की अभी कुछ दिन पूर्व सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला ने जबरन दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था जिसके 12 दिन बीत जाने के बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें की पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया था की सन 2018 में जब राकेश राठौर विधायक थे तब पीड़िता की मुलाकात उनसे हुई थी। जिसके बाद राकेश राठौर ने राजनीति की दुनिया में सिक्का जमाने का भरोसा दिया और कुछ समय बाद एक जातीय संगठन का अध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद राकेश राठौर ने महिला को अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उन्होंने पीड़िता से शादी करने का भरोसा दिया। मगर 2024 में जब राकेश राठौर सांसद बने तो उन्होंने पीड़िता को बुलाकर बदनाम व जान माल की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी सांसद के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!