A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्पर्श अभियान का आयोजन 

विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्पर्श अभियान का आयोजन

कुष्ठ जागरूकता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक

सीधी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्पर्श अभियान का आयोजन एनएचएम सभागार में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बबिता खरे द्वारा महात्मा गांधी जी के फोटो को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जी ने समाज में कुष्ठ रोगी एवं कुष्ठ रोग के प्रति फैली व्यापक भ्रांति और कुप्रथाओ को मिटाने का संकल्प लिया था। उनके द्वारा कुष्ठ पीड़ितों के सेवा कर समाज को संदेश दिया गया था कि कुष्ठ पीड़ित भी समाज का अभिन्न अंग है उन्हे भी सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। सीएमएचओ द्वारा संकल्प वाचन और शपथ दिलाई गई कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, समाज के मुख्य धारा से जोड़कर कुष्ठ मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे द्वारा कुष्ठ रोग एवं विकृति से बचने की जानकारी दी गई। सभागार में उपस्थिति कुष्ठ रोगियों को दिन में दो बार जल तेल उपचार। इसके साथ आम जन में कुष्ठ के बारे मे जागरूकता बढ़ाने के लिए बताया गया कि शरीर में फीके लाल रंग दाग धब्बे जो सुन्न हो जाते हैं, हाथ पैर में झुनझुनी, सुन्नपन होना, चेहरे पर तेलिया चमक, सूजन होना कुष्ठ के लक्षण हैं, इसकी जांच कराना चाहिए। कुष्ठ रोग की जांच और उपचार प्रत्येक सरकारी अस्पताल में निःशुल्क होती है । समापन पर कुष्ठ रोगियों को एमसीआर सैण्डल, सेल्फ केयर किट, पोविडोन ट्यूब, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, पेरासिटामोल अमोक्सिसिलिन, कॉटन, पट्टी आवश्यक साम्रगी का वितरण किया गया।

—————–

Back to top button
error: Content is protected !!