
पीलीभीत। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पीलीभीत के द्वारा 25 महिलाओं को हाइजीन किट प्रदान की गई। रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पीलीभीत के अवैतनिक जिला सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि समिति के अध्यक्ष/ जिला अधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पूरनपुर की नगरपालिका परिषद सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष में शैलेंद्र गुप्ता के साथ मिलकर नगर पालिका परिषद में कार्यरत 25 महिलाओं को हाइजीन किट नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर के द्वारा प्रदान कराई गई तथा चार टी-शर्ट, साबुन, ऑक्सी मीटर आदि सामान भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को जिला सचिव ने साफ सफाई के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सफाई के माध्यम से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। साफ सफाई जीवन में अत्यंत आवश्यक है। साफ सफाई रखकर आने वाली बीमारियों से खुद को काफी हद तक बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पूरनपुर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, जिला सचिव कौशलेंद्र भदौरिया, प्रदीप सिंह, विवेक तिवारी सहित नगर पालिका परिषद पूरनपुर का स्टाफ मौजूद रहा।






