A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी दिल्ली मे चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने भी दिल्ली मे चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी है। श्री भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार से दिल्ली को स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने के साथ ही दिल्ली मे सत्ता मे आई भाजपा से वहां प्रदूषण पर नियंत्रण और यमुना की सफाई की मांग रखी है।

 

हालांकि, श्री भट्टाचार्य ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने दिल्ली मे सत्तासीन आम आदमी पार्टी को हमेशा दबाने और कुचलने का प्रयास किया। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि यह न केवल भाजपा की जीत है, .. बल्कि, यह वहां इडी और सीबिआई की भी जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र मे बैठी भाजपा एलजी के सहारे दिल्ली सरकार के कार्यों को प्रभावित करने की भरसक कोशिश करती रही। श्री भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा शुरू किए गए मैया सम्मान योजना की लोकप्रियता ने दिल्ली चुनाव मे भी असर दिखाया और पार्टियों को इसे अपने एजेंडे मे शामिल करने के लिए मजबूर किया।

Back to top button
error: Content is protected !!