A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई होली और जुमा की नमाज़

बुरहानपुर म.प्र। रंगों का त्योहार होली और जुमे की नमाज़ शहर में शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दोनों पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए गए।

शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार हालात पर नजर रखी और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

स्थानीय नागरिकों ने भी आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का परिचय दिया। होली के रंगों में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी, वहीं जुमे की नमाज़ में शांति और संयम का माहौल रहा।

प्रशासन की सतर्कता, नागरिकों का सहयोग
CSP गौरव पाटिल सुबह से ही शहर के मुख्य क्षेत्रों के लगातार भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने कहा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और हमें खुशी है कि लोगों ने जिम्मेदारी और समझदारी का परिचय दिया। त्योहार और नमाज़ दोनों शांतिपूर्वक संपन्न हुए, जिससे यह साबित हुआ कि हमारा शहर एकजुट है।

स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जाहिर की। स्थानीय नागरिक शकील ने कहा “हमने मिलकर होली मनाई और नमाज़ भी अदा की। यह हमारी संस्कृति की पहचान है कि हम हर त्योहार को सम्मान और प्रेम से मनाते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिला प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से शांति बनी रही।

Back to top button
error: Content is protected !!