A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरेंस्थानीय समाचार

नागपुर के राम भंडार रेस्टोरेंट में आग लगी

वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर के प्रतापनगर में स्थित राम भंडार रेस्टोरेंट में आज शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे आग लग गई। जानकारी अनुसार यह आग लगने की घटना रेस्टोरेंट में रखे डिप फ्रीजर के कप्रेंसर में ब्लास्ट होने से हुआ। फ्रीजर में ब्लास्ट होते ही आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई। आज होली पर्व होने से रेस्टोरेंट खाली था वहां ज्यादा भीड़ नही थी। जिस कारण कोई अनहोनी नही हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार इस हादसे से कोई हताहत नही हुआ, रेस्टोरेंट पूरी तरह से जल गया।

Back to top button
error: Content is protected !!