
हेमंत सरकार भी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर सख्ती दिखा रही है। इसी कड़ी में पलामू डीसी ने आदेश दिया है कि, ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों की जांच की जाए। वहीं जांच में सिर्फ चार प्रखंडों में 584 अयोग्य लाभुक पाये गये हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों के बीडीओ (BDO) को निर्देश दिया है कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) में जो भी अयोग्य लाभुक हैं उनकी जांच की जाए और उनपर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही निर्देश यह भी है कि, फर्जी तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेनेवालों से सूद के साथ राशि की वसूली की जाये।
मंईयां सम्मान योजना का फर्जी तरीके से लाभ उठा रहे लोग
जानकारी के मुताबिक, जब मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) के लाभुकों की जांच की गई तो जांच में सामने आया कि, परिवार के सदस्य सरकारी नौकरी कर रहे हैं लेकिन उन्ही के परिवार के लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। वहीं एक सदस्य पारा टीचर होने के बाद भी उनके घर के ही लोग योजना का लाभ उठा रहे हैं। वहीं जांच में यह भी सामने आया कि, स्वास्थ्य सहिया भी मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana ) का लाभ लेने से पीछे नहीं है। बता दें कि, पलामू (Palamu) जिले में दिसंबर में तीन लाख 72 हजार 937 लाभुकों के खाते में राशि (Installment of maiya samman yojana) भेजी गयी है।
मुर्दे भी उठा रहे योजना का लाभ
यहां चौकाने वाली बात यह है कि, मंईयां सम्मान योजना का लाभ मुर्दें भी ले रहे हैं। दरअसल, नावाडीह पंचायत के पंचायत सेवक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उर्मिला देवी की मौत तीन महीने पहले हुई है। उन्होंने कहा कि एक और अन्य महिला की भी मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है कि मृत होने के बाद उसके खाते में कितनी राशि गयी है या नहीं। इस संबंध में जांच कर रामगढ़ के बीडीओ को सूचना दे दी गयी है।
मंईयां सम्मान योजना को लेकर अधिकारियों को खास निर्देश जारी
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग ने निर्देश जारी किया कि, सभी जिलों के आपूर्ति पदाधिकारी राशन कार्डधारियों का 25 फरवरी तक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करा लें। वहीं विभाग की तरफ से ये स्पष्ट किया गया कि, मंईयां सम्मान योजना का लाभ देने में आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि,’योजना में गड़बड़ी सामने आने के बाद सरकार ने सभी लाभार्थियों के पुनः सत्यापन का आदेश दिया। पिछले एक महीने से यह सत्यापन प्रक्रिया चल रही है और अब यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सत्यापन पूरा होते ही छठी किस्त का भुगतान शुरू कर दिया जाएगा’।