उत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

थाना महेशगंज के आरक्षी सचिन भदौरिया ने गैंगस्टर अभियुक्त पर कसा शिंकजा

11.02.2025

*थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़*                                                                

*➡️ बीट आरक्षी के सर्तकता से 01 गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार*

*➡️ थाना महेशगंज के आरक्षी सचिन भदौरिया ने गैंगस्टर अभियुक्त पर कसा शिंकजा*

*➡️ आरक्षी सचिन भदौरिया ने साये की तरह विछाए रखी अपनी पैनी नजर*

*➡️ एसपी द्वारा अपराधी की पतारसी सुरागरसी के लिये थाना महेशगंज के आरक्षी सचिन भदौरिया को प्रशस्ति- पत्र, नगद पुरस्कार तथा चरित्र पंजीका में उत्तम प्रविष्टि हेतु दिये गये निर्देश*

*➡️ थाना महेशगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहंगी का पुरवा भैसाना जाने वाले रास्ते के पास से 01 गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार*

*➡️ गिरफ्तार गैंगस्टर अभियुक्त हत्या, मारपीट जैसे गम्भीर अपराध में संलिप्त हैं*

*जनपद में अपराध नियंत्रण/संगीन धाराओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु बीट पुलिसिंग प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।*

इसी क्रम में थाना महेशगंज के बहादुर आरक्षी सचिन भदौरिया के सहयोग से आज दिनांक 11.02.2024 को थाना महेशगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 29/25 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 थाना महेशगंज में 01 वांछित अभियुक्त ;गैंग सदस्यद्ध विशाल यादव उर्फ बद्री पुत्र नन्दलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उधमपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र महेशगंज के ग्राम लोहंगी का पुरवा भैसाना जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया ।

*गैंगस्टर एक्ट के गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1- विशाल यादव उर्फ बद्री पुत्र नन्दलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उधमपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

*विशाल यादव उर्फ बद्री पुत्र नन्दलाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उधमपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास -*

01. मु0अ0सं0 240/2022 धारा 302, 201, 34 भादवि थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

02. मु0अ0सं0 251/2024 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

Back to top button
error: Content is protected !!