A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरे

सब्जी विक्रेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली

शाहगंज जौनपुर – शाहगंज के खुटहन-पटैला मार्ग पर एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। रसूलपुर गांव निवासी सचिन मौर्या सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे, जब तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। कमर में गोली लगने से सचिन साइकिल से गिरकर लहूलुहान हो गए।
खुटहन थाना क्षेत्र के पटैला मार्ग के पास अज्ञात बदमाशों ने सब्जी वाले एक युवक को गोली मारकर फरार हो गयें हैं। ज्ञात हो कि इसी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी युवक सचिन मौर्या पुत्र मुन्नीलाल उम्र 22 वर्ष अपनी साईकिल से सब्जी बेच रहा था कि उसी समय तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दिया। गोली लगने से सब्जी विक्रेता वहीं गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर जब लोग पहुंचे तो वह लहुलुहान पड़ा था। बदमाश गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गयें हैं। फिल्हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएससी ले गई जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
घायल व्यक्ति वाराणसी रेफर

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
सीओ अजीत सिंह चौहान के अनुसार घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाश किस दिशा में फरार हुए। इस जानलेवा हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!