

थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम ढका पुलिया के पास एक मोटर साइकिल दो लोग कस्बा म्याऊं से अपने घर वापस जा रहे थे तभी अचानक चंदनिया के पेड़ से टकरा गए जिसमें थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम रिजोला निवासी विकास पुत्र बाबूराम 32 व मोर सिंह पुत्र रतिराम 32 दोनों को मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी जब सुबह को राहगीर निकले तब हुई है थाना अलापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्डम हेतु बदायूं भेज दिया है ।






