
फिरोजाबाद
पीडीए की बैठक में 2027 के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
विधानसभा शिकोहाबाद के ग्राम खगरई कांशीराम कॉलोनी घड़ी छत्रपति में पी०डी०ए० की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह जाटव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के संविधान की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ने दलितों, गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाया है। सपा बाबा साहेब के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है।उन्होंने कहा, “सपा लोकतंत्र पर हो रहे हमलों का डटकर मुकाबला करेगी। यह देश की इकलौती पार्टी है जिसका नाम संविधान की प्रस्तावना से जुड़ा है।” शिवराज सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा को अनदेखा कर रही है। नौजवान नौकरी और रोजगार के लिए परेशान हैं, और निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है।
बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 2027 के चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए वे दिन-रात मेहनत करें।बैठक में शिकोहाबाद विधायक डॉ० मुकेश वर्मा, सोनवीर यादव, डॉ० रोमा यादव, मुकेश यादव, नीरज यादव (जिला प्रवक्ता), सोनू बघेल, भीषमपाल सिंह, शम्मी कपूर, चरण सिंह यादव, विनोद गौतम, राजीव यादव, नक्शे खॉन, संतोष राठौर, आशीष नागर, विजय प्रजापति, श्रीकृष्ण बघेल, राजकुमार बघेल, पंकज बघेल, अजय बघेल, दिनेश बघेल, शिवम बघेल, अभिषेक बघेल, संदीप प्रजापति सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का समापन संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर एकजुटता के साथ संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।