

उधवा/साहिबगंज: ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित जेएसएलपीएस अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सुनिश्चित करने हेतु प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत सचिवालय के समीप आम बगान में सोमवार को एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जेएसएलपीएस के जिला वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार, पूर्वी उधवा पंचायत के मुखिया दीपा देवी, उप प्रमुख मामलोत शेख, बीपीएम उधवा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों के पीआई मौजूद थे. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए बेरोजगार युवक विभक्तियों ने रोजगार सुनिश्चित करने हेतु अपना-अपना विभिन्न कंपनियों में पंजीकरण कराया है. इस संबंध में जेएसएलपीएस के जिला से आए पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र से गरीब बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है. पढ़े लिखे गरीब बेरोजगार के लिए रोजगार मेले के आयोजन कर उनको विभिन्न कंपनियों में नौकरी सुरक्षित किया जा रहा उन्होंने बताया कि अब तक बोलो 74 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है.मौके पर अजय कुमार,बेली खातून,उदय मंडल,श्रीनाथ मंडल, सहित अन्य जेएसएलपीएस से जुड़े कर्मी व महिलाएं मौजूद थे.










