उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले ऐतिहासिक पहल: क्षेत्रीय भाषाओं में सुनाई देगी कार्यवाही
लखनऊ।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी
उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा अपने गठन के बाद से लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में इस बार बजट सत्र से पूर्व विधानसभा में एक अनूठी पहल की गई। अब विधानसभा की कार्यवाही हिंदी के साथ-साथ अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली और अंग्रेजी भाषाओं में भी सुनी जा सकेगी। यह देश की किसी भी विधानसभा में अपनी तरह का पहला प्रयोग है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से और अधिक जोड़ना है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने इस ऐतिहासिक पहल पर कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल और विविधता से भरा राज्य है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों की अपनी विशिष्ट बोलियां और भाषाएं हैं। ऐसे में यह आवश्यक था कि प्रदेश की विधानसभा अपनी जनता से अधिक से अधिक जुड़ाव स्थापित करे। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है, लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं को भी बढ़ावा देना जरूरी है। इससे न केवल जनप्रतिनिधियों को अपनी मातृभाषा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलेगी, बल्कि आम नागरिक भी अपनी भाषा में विधानसभा की कार्यवाही सुन सकेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग और दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश विधानसभा जो प्रयास कर रही है, उसे पूरे देश की विधानसभाएं अपना रही हैं। यह पहल लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच संवाद और अधिक प्रभावी और सहज हो सकेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के नए प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया और भित्ति चित्रों का लोकार्पण किया। इन भित्ति चित्रों में उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को दर्शाया गया है। महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति, औद्योगिक विस्तार तथा सामाजिक समरसता को इन चित्रों के माध्यम से खूबसूरती से उकेरा गया है। प्रदेश में हो रहे विकास को रेखांकित करते हुए इन चित्रों में “नए उत्तर प्रदेश” की परिकल्पना को साकार किया गया है।
BIG NEWS: सहारनपुर। देहरादून रोड पर थम गया ट्रैफिक, सड़क पर दिखा प्रकृति का अद्भुत नज़ारा
06/07/2026
BIG BREAKING: 22 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, थाना मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
06/07/2026
धमतरी/नगरी – सड़क पर बिखरा बाजार का माल, बड़ा हादसा टलने से लोगों ने ली राहत की सांस सांकरा-मेचका मार्ग पर हादसा, पलटी पिकअप ने रोका यातायात
06/07/2026
अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर के सर्वांगीण विकास को मिली नई गति
06/07/2026
1 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे मोहनपुर पहाड़ी पर एक्सीडेंट हुआ यह श्रवण कुमार भारती है रहने वाले हैं मिर्जापुर के इनका शादी हुआ है सिंधोरा हम लोग नीरज जैन होलसेल कपड़े के व्यापारी के शादी समारोह से वापस पडरी आ रहें थे टेलर के द्वारा इनको चोट लगी 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दिया गया हमारे द्वारा उसके बाद उनको पीएससी पंडरी में लेकर आए उसके बाद यहां से रेफर किया गया मिर्जापुर के लिए
06/07/2026
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जलभराव से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग
06/07/2026
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड एक्शन*
06/07/2026
छतरपुर कलेक्टर पर अनंत अंबानी की अगवानी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप,शिकायत दर्ज
06/07/2026
1 जुलाई 2026 को रात 12:30 बजे मोहनपुर पहाड़ी पर एक्सीडेंट हुआ यह श्रवण कुमार भारती है रहने वाले हैं मिर्जापुर के इनका शादी हुआ है सिंधोरा हम लोग नीरज जैन होलसेल कपड़े के व्यापारी के शादी समारोह से वापस पडरी आ रहें थे टेलर के द्वारा इनको चोट लगी 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दिया गया हमारे द्वारा उसके बाद उनको पीएससी पंडरी में लेकर आए उसके बाद यहां से रेफर किया गया मिर्जापुर के लिए
06/07/2026
थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना का किया सफल अनावरण…
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!