?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू होगई

22 फरवरी तक चलेगी डुमरियागंज के तीन केंद्रों पर मुंशी-मौलवी की परीक्षा

IMG 20250217 225830

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित मुंशी और मौलवी की परीक्षाएं सोमवार से शांतिपूर्वक प्रारंभहो गईं। डुमरियागंज तहसील में स्थित तीन परीक्षा केंद्रों-कुलियातुत तैयाबात निस्वा कॉलेज, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज और जिया निस्वा स्कूल कुशहटा में परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

IMG 20250217 225856

  1. खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज, संजय कुमार ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।IMG 20250217 225922

प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक के अनुसार, सेकेंडरी (अरबी /फारसी) प्रथम पाली में कुल 173 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 113 उपस्थित रहे। जबकि 60 अनुपस्थित रहे। सीनियर सेकेंडरी (अरबी/फारसी) द्वितीय पाली में 95 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 88 उपस्थित और 7 अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं 22 फरवरी तक चलेंगी। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर नकल-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!