
कस्बा कठूमर में निःशुल्क महिला कंप्यूटर कोर्स का हुआ शुभारंभ,
अलवर जिले कस्बा कठूमर में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं संवर्धन योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ 17 फरवरी 2025 को किया गया आप को बता दें सरकार द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे महिलाएं आत्म निर्भर बनेगी और राष्ट का विकास होगा ,शिक्षित महिलाओं को इस आधुनिक युग में समाज को विकसित बनाने के लिए बहुत अच्छा योगदान होगा क्योंकि महिलाएं स्वयं तो कंप्यूटर की दुनिया में आगे बढ़ेगी ही साथ ही अपने बच्चों को भी इस क्षेत्र में मजबूत बनाएगी क्योंकि सबसे प्रथम गुरु एक मां ही होती हैं और जब एक नारी इस कंप्यूटर की दुनिया में जानकार होगी तो घर बैठे ही बचपन से ही अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा का ज्ञान देने में बड़ी आसानी होगी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जवाहर सिंह सैनी चिकित्सा प्रभारी कठूमर,रणजीत रेटा पंचायत समिति सदस्य,प्रदीप कौशिक संस्थापक चिल्ड्रन स्कूल कठूमर, धूप सिंह पी टी आई,रामबाबू शर्मा,पुष्पेंद्र ओम क्लासेस,मंच संचालन मनोज कुमार,ने किया
संरक्षक हरि सिंह राजस्थान रोडवेज एवं डायरेक्टर रहीश खान के द्वारा सभी का स्वागत सम्मान किया और इस कार्यक्रम की शुरुआत की
गई





