A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाकुंभ मेला:प्रयागराज जनपद के झूसी में श्रद्धालु बनकर आए एक युवक ने युवती को अपनी पत्नी बताकर रात भर के लिए शरण ली और आधी रात को बाथरूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Screenshot 20241201 183512

प्रयागराज डिस्ट्रिक्ट हेड शिवम राज

IMG 20250219 WA0011महाकुंभ मेला:प्रयागराज जनपद के झूसी में श्रद्धालु बनकर आए एक युवक ने युवती को अपनी पत्नी बताकर रात भर के लिए शरण ली और आधी रात को बाथरूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के शरीर पर कई जगह वार किए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बुधवार सुबह जब मकान में रहने वाले लोगों ने खून से लथपथ युवती का शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर झूसी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।500 रुपये में ली थी रात भर की शरण झूसी पुलिस के अनुसार आजाद नगर केवटाना निवासी संजय बिंद को कॉलोनी के एक लड़के ने फोन कर बताया कि एक दंपती संगम स्नान के लिए आए हैं और उनके पास रात में रुकने की कोई जगह नहीं है। इसके बाद संजय ने 500 रुपये में अपने मकान में उन्हें रात भर ठहरने की इजाजत दे दी। हालांकि उस वक्त संजय घर पर नहीं थे। संजय के मकान में पुलिसकर्मी समेत कई अन्य लोग किराए पर रहते हैं। रात करीब 12 बजे तक कुछ लोगों ने उस युवक और युवती को मकान में देखा था, लेकिन इसके बाद सभी सो गए। सुबह जब लोग जागे तो बाथरूम में युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी थी, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए

 

 

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!