A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोन

खरगोन //_विशिष्ट शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य की बैठक

(खरगोन से दरियाव वासूरे)
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने 24 फरवरी को जिले में संचालित सीएम राईज स्कूल, एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक लेकर इन विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्य भी मौजूद थे।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में प्राचार्यों से कहा कि सीएम राईज स्कूल, एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं पीएमश्री विद्यालय शासन की विशिष्ट शिक्षण संस्थाएं है। इन संस्थाओं में शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थाएं एवं शिक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि इन सभी संस्थाओं में उनकी क्षमता के अनुसार बच्चों की संख्या दर्ज होनी चाहिए। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सीसीटीव्ही कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं जाए। जिन संस्थानों के भवन बन गए हैं, उनमें सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाएं जाए। इन विद्यालयों में बच्चों के लिए आरओ वॉटर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। विद्यालय के शौचालयों की सफाई के लिए कर्मचारी नियुक्त किये जाएं।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बैठक में निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों के भवन निर्माण के कार्य चल रहे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। जिससे आने वाले शिक्षा सत्र से बच्चों को नये भवन मिल सके। जिन विद्यालयों के भवन बन चुके हैं, उनमें एक सैल्फी पाईंट एवं रीडिंग कॉर्नर बनाया जाए। इन संस्थाओं में दर्ज शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी, अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों की प्रोफाईल आईडी एवं सभी बच्चों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाएं जाए।

Back to top button
error: Content is protected !!