A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

महादेव के जयकारों के बीच तेतुलमारी थाना से निकली महादेव शिवजी की बारात

कतरास,बाघमारा: महाशिवरात्रि पूजा को तेतुलमारी थाना परिसर से आकर्षक झांकी व रामगढ़ के तासा बैंड पार्टी के धुन पर सैकड़ो श्रद्धालुओं को शिव बारात के दौरान झूमने पर विवश कर दिया। शिव बारात में शिव पार्वती, गणेश, भूत पिचास बंदर भालू झांकी में थे। शिव बारात मे बाघमारा एस डी पी ओ पुरषोत्तम कुमार सिंह, कतरास अंचल के पुलिस निरीक्षक अनिल शर्मा, तेतुलमारी थाना प्रभारी सत्येन्द्र यादव, तत्कालीन पार्षद छोटु सिंह, मूखिया संतोष महतो, अशोक ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद महतो, उपेन्द्र प्रजापति, शिव प्रसाद महतो, पंकज सिंह, मंटू महतो, चंदन महतो, रामेश्वर सिंह, नागेन्द्र वार्ना, मुखराम रवानी, अनिल केवट, धर्मेन्द्र निषाद, प्रेमा पांडेय, संजय निषाद, डोमन चौहान, उर्मिला देवी, सुरेश ठाकुर, हेमंत मिंज, मो नासिर, अनमोल सागर, रीता देवी, दिलीप निषाद सहित तेतुलमारी थाना परिवार व शांति समिति के सभी सदस्यों के अलावे क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्रामीण शामिल थे। बारात वापस लौटने पर करीब 4 हजार श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बुंदिया का महाप्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीण लोग अपने नए थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव को महाशिवरात्रि का इंतजाम को देखकर ग्रामीण खुश हुए एवं अपने प्रभारी की सराहना की.

Back to top button
error: Content is protected !!