
राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं को प्रथम सत्र में योग आसन के विषय में जानकारी कार्यक्रम अधिकारी प्रो शिवाजी सिंह द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर कपालभांति,अनुलोम विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार जैसे आसनों के प्रक्रिया एवं गुणों की जानकारी दी गई। स्वयं सेविकाओं ने उत्साह के साथ योग के महत्व को समझा तथा कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार आसनों की प्रक्रिया को दोहराया भी। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम में डॉ सर्वजीत सिंह ने स्वयं सेविकाओं को आनुवंशिक रोगों एवं उपचार की विधियों से अवगत कराया। स्वयं सेविकाओं की टोली द्वारा भोजन बनाया ओर वितरित किया गया।
