A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला हुई मौत मैनपुरी में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिला संवाददाता हरिओम श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इटावा किशनी मार्ग पर नगला अखें गांव के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया।

हादसे में नगला अखें निवासी लखन सिंह उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई लखन सिंह किशनी कस्बे से अपने काम से गांव लौट रहे थे जब वह अपने गांव के सामने पहुंचे तभी इटावा की तरफ से आ रहे  तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ट्रक चालक साइकिल को अपने वाहन में फंसा कर करीब 1किलमीटर घसीटा हुआ भाग निकला  घटना की सूचना मिलते ही परिजन  और गांव वाले वहां पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने इटावा किशनी मार्ग पर जाम लगा दिया सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा शब को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस ट्रक तथा ट्रक चालक की तलाश मे जुट गई है

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!