
पंचायती राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी का दौरा रहा। वही इस बीच मदन दिलावर सातलखेड़ी पहुंचे जिसका जगह जगह स्वागत किया गया पूर्व सरपंच शांति बाई व मंडल महामंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में मदन दिलावर को संतरों से तोला गया। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच सुषमा गोठवाल के नेतृत्व में बाबा रामदेव मंदिर पर 51 किलो पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस दौरान युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौ शाला भूमि आवंटन के लिए पंचायत राज व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन सौंपा। वहीं गांव सातलखेड़ी में राजू केसरी लाल मीणा के नेतृत्व में गांव वालों ने भी मदन दिलावर का जोरदार स्वागत किया।






