
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगल लाला छपरा (दुबौली बाजार ) के पंचायत भवन के प्रांगण में शनिवार शाम को विशुनपुरा थाना प्रभारी द्वारा पीस कमेटी की आवश्यक बैठक की गई ।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान व प्रतिष्ठित हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए थे ।बैठक में थाना प्रभारी राजू सिंह द्वारा बताया गया कि आगामी त्यौहार होली और रमजान को देखते हुए बैठक कराई जा रही है। होलिका दहन व रमजान की त्योहार पर चर्चा की गई, होलिका दहन स्थल और रमजान त्यौहार को देखते हुए धर्म गुरुओं के साथ विचार विमर्श किया गया । प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बैठक में साफ तौर पर निर्देश देते हुए बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा त्योहार में व्यवधान डालने व शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो खैर नहीं है ।
आगे थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ऐसे शरारती किस्म के लोगो की विशुनपुरा पुलिस निगरानी व अपने स्तर से पता लगा रही है।होलिका दहन के दौरान अगर अशांति फैलाने की कोशिश की तो संबंधितो के विरुद्ध उचित कार्यवाही होनी सुनिश्चित है ।
सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि जो लोग होली नहीं खेलना चाहते हैं उन्हें जबरन रंग लगाने की कोशिश न करे इस के वजह से विवाद उत्पन्न होने की संभावना बढ़ जाती है। सब इंस्पेक्टर सौरव गिरी, का.देव नारायण यादव,का.राजेश मौर्य, संतोष चौरसिया ने लोगो से अपील किया कि शौहार्द से त्योहार मनाए बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान शम्भू कुशवाहा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुशवाहा, डा.रामेश्वर कुशवाहा, खुर्शीद आलम,ओमप्रकाश मल्ल, विनोद कुशवाहा, शम्भू मद्धेशिया,अशोक रजक, इसहाक अंसारी, अलिमुहमद आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।










