A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया

3 पीएचसी में 97 मरीजों का मुफ्त इलाज, खांसी-जुकाम के मामले बढ़े

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में तीन पीएचसी-तरहर, बिजौरा और सोहना में कुल 97 मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया।

मौसम में तेजी से बदलाव के कारण खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। इसके अलावा गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगल संक्रमण और जोड़ों के दर्द सेपीड़ित मरीजों का भी इलाज किया गया।

पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 27 मरीजों की जांच की। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्य ने 26 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 48 मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित कीं।अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध पेयजल और संतुलित भोजन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, लैब इंचार्ज अश्वनी अग्रहरी, अमित तिवारी और मनोज मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!