उत्तर प्रदेशमैनपुरी

जिलाधिकारी ने अधिकारियो की तैनाती में संशोधन करते हुए नई तैनाती के आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियो की तैनाती में संशोधन करते हुए नई तैनाती के आदेश दिए।

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी 07 फरवरी, 2024- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उप जिलाधिकारियों, डिप्टी कलेक्टर्स की तैनाती विषेयक पूर्व पारित आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुये जनहित एवं शासकीय कार्यहित में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय नीरज कुमार द्विवेदी को उप जिलाधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट करहल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय प्रसून कश्यप को उप जिलाधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट किशनी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय सुप्रिया गुप्ता को उप जिलाधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट घिरोर, उप जिलाधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट करहल गोपाल शर्मा को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय तथा उप जिलाधिकारी, उप जिला मजिस्ट्रेट किशनी योगेन्द्र कुमार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर जिला मुख्यालय के पद पर तैनात किया है। उक्त के अतिरिक्त जनपद में कार्यरत अन्य उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर की तैनाती यथावत् रहेगी, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!