दरभंगाबिहार

दरभंगा में D.M. ने किया गुप्त ईवीएम निरीक्षण! दरभंगा में ईवीएम वेयर हाउस पर छापा, जानिए क्यों?

दरभंगा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों की उपस्थिति में जांच की गई।

डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

दरभंगा, 03 मार्च 2025: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई.वी.एम. और वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सोमवार को दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी श्री राजीव रौशन ने समाहरणालय परिसर स्थित वेयर हाउस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ई.वी.एम. मशीनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित वेयर हाउस का भी अवलोकन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और वहां तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

इस निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में अशोक नायक, देवेंद्र कुमार झा, धनंजय सिंह, सुनील कुमार मंडल और बैद्यनाथ यादव ने भी निरीक्षण प्रक्रिया में भाग लिया।

निर्वाचन आयोग की सख्ती को देखते हुए जिला प्रशासन ई.वी.एम. सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरत रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!