दरभंगाबिहार

किसानों के लिए बड़ा मौका! दरभंगा में खास मेला शुरू

मखाना उत्पादन की नई विधि, जानिए पूरी जानकारी! दरभंगा में किसान-सह-प्रदर्शनी मेला 2025 का आयोजन, जहां नवीनतम कृषि तकनीक, मखाना उत्पादन और मोटे अनाज की खेती पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

दरभंगा में किसान-सह-प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन

दरभंगा, 07 मार्च 2025: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), दरभंगा के तत्वावधान में दो दिवसीय किसान-सह-प्रदर्शनी मेला 2025 का आयोजन संयुक्त कृषि भवन, कृषि परिसर, बहादुरपुर, दरभंगा में किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सीता देवी, संयुक्त निदेशक (शस्य), दरभंगा प्रमंडल और जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा), दरभंगा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्षा ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया और किसानों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, संयुक्त निदेशक (शस्य) ने नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञान और तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम में डॉ. साजिद हुसैन (सहायक प्राध्यापक, शस्य, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बिरौल) ने गरमा मौसम में सब्जी और दलहन उत्पादन तकनीक पर जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक सूर्यकांत बाजीराव तराते ने खेत विधि से मखाना उत्पादन की तकनीक पर प्रकाश डाला।

किसानों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
इस मेले में दरभंगा के 18 प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण), सहायक निदेशक (क्षेत्रीय बीज विश्लेषण प्रयोगशाला, दरभंगा), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (सदर, बेनीपुर, बिरौल) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!