A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेखा ठाकुर के काव्य संग्रह का न्यायमूर्तियों ने किया विमोचन

IMG 20250304 WA0086

रेखा ठाकुर के काव्य संग्रह का न्यायमूर्तियों ने किया विमोचन…

अनुभूति की सुरभि, काव्य संग्रह मेरे जीवन यात्रा का प्रतिबिंब… रेखा ठाकुर

७८ पार में भी आत्मविश्वास से लबालब नारी शक्ति का प्रतीक हैं रेखा ठाकुर…

अनुभूति की सुरभि मेरे जीवन यात्रा का प्रतिबिंब है, यह उद्गार सक्ती नगर की कवित्री रेखा ठाकुर ने व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे प्रथम काव्य संग्रह का विमोचन छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार डॉ विनय पाठक और न्यायमूर्ति द्वय चंद्रभूषण बाजपेई तथा रामचंद्र सिंह सामंत के गरिमामय उपस्थिति में हुई है जो मेरे जीवन अविस्मरणीय पल है । उन्होंने आगे कहा कि अपने जीवन के ७८ बसंत पार करने के दरम्यान जिए गए यादगार पलों के अनुभूतियों को इस काव्य संग्रह माध्यम से बांटने का प्रयास है इसलिए निश्चित रूप से मेरी कविता सुधी पाठकों को दिल को स्पर्धा करेगी।
इन पलों में मंचासिन एवं नामचीन हस्तियों के साथ डा निराला, प्राचार्य जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय, ठाकुर बृजमोहन सिंह ठाकुर ने काव्य संग्रह अनुभूति की सुरभि को जीवन के यथार्थ से लोगों को साक्षात्कार कराने का प्रयास बताया।
इन पलों में सांस्कृतिक विकास मंच सक्ती को ओर से उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कवित्री रेखा ठाकुर का अभिनंदन करते हुए उनके प्रथम काव्य संग्रह अनुभूति की सुरभि के प्रकाशन पर बधाई दिया तो वहीं भागवताचार्य रामकृष्ण दुबे ने बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया।
जमुना प्रसाद महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस विमोचन समारोह में रेखा ठाकुर के सुपुत्र अधिवक्ता एस एन सिंह के साथ उनकी पुत्रियां सपरिवार शामिल हुई।

IMG 20250304 WA0080

Back to top button
error: Content is protected !!