A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा के एन आई पी एस एस की छात्राएं हुई सम्मानित*

*उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा के एन आई पी एस एस की छात्राएं हुई सम्मानित*

प्रेस विज्ञप्ति
सुल्तानपुर,उत्तरप्रदेश

*उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा के एन आई पी एस एस की छात्राएं हुई सम्मानित*

सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर की दो छात्राएं दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया के द्वारा सम्मानित की गई। यह जानकारी संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह के द्वारा दी गई। दरअसल दिनांक 4 मार्च 2025 को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा अपना स्वर्ण शताब्दी वर्ष समारोह के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया जिसमें रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। संस्थान प्राचार्य ने बताया कि इस मौके पर अवध विश्वविद्यालय परिसर में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए, मोटे अनाज द्वारा बनाए गए खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस पूरी प्रदर्शनी में 100 से अधिक महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में के एन आई पी एस एस के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान संकाय की सहायक प्राध्यापिका डॉ अन्विता सिंह के नेतृत्व में एम एस सी गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने अपने स्टाल का प्रतिनिधित्व किया। संस्थान प्राचार्य द्वारा स्वयं स्टॉल पर उपस्थित होकर छात्राओं के द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थों को प्रस्तुत किया गया। गृह विज्ञान संकाय की छात्राओं कुमारी अंकिता यादव एवं कुमारी खुशबू वर्मा द्वारा इस प्रदर्शनी में रागी से बने हुए लड्डू, बिस्किट, इडली व ढोकला इत्यादि खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश राज्यपाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, अवध विश्वद्यालय की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल, कुलसचिव उमानाथ जी तथा अवध विश्वविद्यालय के अकादमिक परिषद एवं एक्सक्यूटिव परिषद के समस्त सदस्यों द्वारा प्रदर्शित सभी खाद्य स्टालों का गहन निरीक्षण किया गया। कमला नेहरू संस्थान के गृह विज्ञान संकाय की सहायक प्राध्यापिका डॉ अन्विता सिंह के नेतृत्व में मोटे अनाजों से निर्मित खाद्य पदार्थ जो प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए उनकी गुणवत्ता उच्च कोटि की पाई गई। मोटे अनाज से बनाए गए खाद्य पदार्थों की इस प्रदर्शनी के निरीक्षण के उपरांत 100 से अधिक प्रतिभागी महाविद्यालयों में के एन आई पी एस एस को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। संस्थान के गृह विज्ञान संकाय की दोनों छात्राओं कुमारी अंकिता यादव एवं कुमारी खुशबू वर्मा की लगन मेहनत एवं बेहतर कार्य निष्पादन से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, अवध विश्वविद्यालय की कुलपति एवं कुलसचिव आदि द्वारा इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों व प्राध्यापिका डॉ अन्विता सिंह सहित कमला नेहरू संस्थान व संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कहा की संस्थान अपने शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए उत्तर प्रदेश का अग्रणी संस्थान है जहां के विद्यार्थी नित नवीन विधा का प्रदर्शन करते रहते हैं। मैं इस अवसर पर प्राध्यापिका के नेतृत्व कौशल व विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। यह उपलब्धि कमला नेहरु संस्थान के लिए ही नहीं वरन् समस्त सुल्तानपुर वासियों के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!