A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अवैध कोयला कारोबार पर सीआईएसएफ एवं जोगता थाना की छापेमारी,मची हड़कंप

IMG 20250307 WA0171

धनबाद अनुमंडल के जोगता थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईएसएफ के जवानों ने तेतुलमुड़ी 6/10 बस्ती में छापेमारी कर अवैध कोयला निकालने के लिए बनाए गए मुहाने की भराई कर दी।

इस छापेमारी के बाद अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ ने बस्ती में चल रहे अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही और अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

 

यह कार्रवाई पुलिस और सीआईएसएफ के संयुक्त प्रयास से की गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन ने अवैध कोयला कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है। क्षेत्र के लोगों ने इस कदम की सीआईएसएफ और पुलिस सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।रिपोर्ट:अभिषेक श्रीवास्तव

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!