A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोतीचक ब्लाक मुख्यालय पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन

1741446362784022 1कुशीनगर/ मोतीचक,विकास खंड मोतीचक के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हाटा पवन केडिया ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने सभी से बिना भेदभाव और द्वेष के इस पर्व को मनाने की अपील की और कहा कि होली भारतीय संस्कृति और एकता का संदेश देती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि होली सभी को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है और हमें रंगों की तरह ही आपस में घुल-मिलकर रहना चाहिए।बाबू नंदन सिंह, रामबचन सिंह, ज्ञान विक्रम सिंह, राघवेंद्र शुक्ल ने भी अपने विचार रखे और होली के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अरुण कुमार पांडेय एवं ब्लॉक टीए रामकृपाल ने संयुक्त रूप से किया।

अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोतीचक संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह ने की। उन्होंने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव,जिला महामंत्री राणा प्रताप राव,आकाश कुंवर सिंह रामू राव ब्यास सिंह मनोज सिंह मोहन सिंह मुंशी सिंह श्रीराम मद्धेशिया बेद प्रकाश त्रिपाठी रणधीर राव उर्फ बुल्लू बाबू, प्रधान यमुना सागर सिंह टीए अवनींद्र कुमार पांडेय, नरेगा बाबू आलोक जायसवाल हरेंद्र सिंह गोविंद सिंह रविंद्र कुशवाहा बृजेश कुशवाहा बंडिल बाबा रविंद्र तिवारी संजय अकमल हुसैन राजेश सिंह नर्वदेश्वर गुप्ता विजय साहनी अजय सिंह गोविंद सिंह,राजेश कुमार गुप्ता,प्रवीण सिंह कुनाल सिंह इसके अलावा, क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!