A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया कमर्जी थाने का औचक निरीक्षण

पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मुहिम

Screenshot 20250309 1101092

राकेश सोनी सीधी मध्यप्रदेश 

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी नें थाना कमर्जी का किया औचक निरीक्षण।*

*इसी क्रम में सीधी के तीनो अनुभागों का पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों नें मध्यरात्रि में थानों का किया निरीक्षण ।

पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, थानों की व्यवस्था की सही जानकारी लेने, एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के निर्देशन पर दिनांक 09/03/2025 के रात्रि बिना किसी पूर्व सूचना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव नें थाना कमर्जी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी नें थाना कोतवाली, एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी नें थाना रामपुर नैकिन एवं एसडीओपी कुसमी सुश्री रौशनी ठाकुर नें थाना मझौली पहुच कर औचक निरीक्षण किया ।
समस्त अधिकारीयों नें अपने अपने क्षेत्र के थानो में पहुँच कर रात्रि ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी रात्रि अधिकारी एचसीएम संतरी को चेक किया गया जो उपस्थित मिले एवं थाना के हवालात मलखाना को चेक किया गया जो नियमानुसार व्यवस्थित पाया गया तथा थाना के ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही रात्रिग्रस्त मै लगे अधिकारी कर्मचारियों को चेक किया गया जो उपस्थित मिले जिन्हें आवश्यक समझाइस दी गई ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!