A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशसिंगरौली

आगामी त्यौहार को देखते हुए थाना सरई के चौकी बरका क्षेत्रांतर्गत शांति समिति की बैठक ग्राम पंचायत पुरैल में आयोजित की गई

गन्नई व पुरैल गांव में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च...

*आगामी त्यौहार को देखते हुए थाना सरई के चौकी बरका क्षेत्रांतर्गत शांति समिति की बैठक ग्राम पंचायत पुरैल में आयोजित की गई और गन्नई व पुरैल गांव में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च…..*

✍️ जिला रिपोर्टर-दीपचन्द्र साकेत
मो.न.9755330297

सिंगरौली सरई- आज दिनांक 11/03/2025 को दिन मंगलवार आज शायं पुरैल गांव में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आने वाले होली एवं रंगपंचमी के त्योहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह द्वारा सभी लोगों को मिलजुल शांतिपूर्ण तरीके से एवं भाईचारे के साथ होली के त्योहार को मनाने की बात कही गई। साथ में यह समझाइश भी दी गई की त्योहार पर कुछ ऐसा न करे जिससे कि अन्य दूसरे लोगों को परेशानी हो। किसी पर जबरदस्ती रंग न डाले जहां तक बन सके सूखी ही होली खेलें सूखी होली से सिंथेटिक रंगों के दुष्परिणाम से बचा जा सकता है। इस दौरान जिसमें एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम, थाना प्रभारी सरई जितेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बरका संदीप नामदेव, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, गांव वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

DEEPCHANDRA SAKET SINGROALI MP

पत्रकार दीपचंद्र साकेत सिंगरौली
Back to top button
error: Content is protected !!