A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

पारधियों ने देवगांव में मचाया तांडव ग्रामीण को मारी चाकू, मवेशियों पर बरछी से हमला*

ग्रामीणों में आक्रोश, गांव में तनाव

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250312 WA0011

 

रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में त्योहार के पहले बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों द्वारा मवेशियों पर बरछी व घातक हथियार से हमला किया गया है। एक व्यक्ति को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है और उनके द्वारा पारधी समाज के लोगों पर आरोप लगाते हुए खदेड़ा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात भी सामने आई है।

 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देवगांव में एक मवेशी पर बरछी छिदी हुई थी। जिसे ग्रामीणों ने देखा और विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पारधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान ग्रामीणों और पारधियों में विवाद शुरू हो गया। यहां तक कि पारधियों ने ग्रामीणों पर हमला भी कर दिया। जिससे पूजा करने जा रहे राजेश कुमार दुबे पिता कौशल दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी सेमरा को रैपुरा तिराहे के समीप रोककर पैर में चाकू आदि मार दी और पत्थर से हमला कर दिया। IMG 20250312 WA0010

 

*जमकर मचा बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा*

 

घटना के बाद ग्रामीण भड़क उठे और विरोध प्रदर्शन करते हुए गांव में बसे पारधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बात सुनकर माहौल को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रीठी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!