
भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा अनेक स्थानों पर होलिका दहन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होलिका दहन की रात्रि में संत राम केशकर पूर्व G.M इंचार्ज BSP तथा उपाध्यक्ष छ.ग.सर्व समाज संगठन के निवास स्थान सेक्टर 10 में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद होली के दिन संस्था के अध्यक्ष मेघनाथ यादव के रिसाली आशीष नगर स्थित निवास में आयोजित होली मिलन में नगाड़ों के साथ फागगीत की धूम रही।
छ.ग. तृतीय कर्मचारी अधिकारी संघ दुर्ग के संरक्षक एंव छ.ग. सर्व समाज संगठन के उपाध्यक्ष अनुरूप साहू तथा भानु प्रताप यादव अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी अधिकारी संघ जिला दुर्ग के तत्वाधान में दुर्ग के पांच बिल्डिंग कबीर आश्रम मे आयोजित होली मिलन समारोह भव्य रहा।
नगाड़ों की थाप के साथ फागगीत गाते नाचते होली की मस्ती में सभी एक दूसरे के साथ रंग गुलाब लगाकर गले मिले। छ.ग. तृतीय कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा छ.ग.सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का गुलाल, चंदन एंव फूलों की हार से स्वागत किया गया। समारोह में प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव, प्रदेश स़ंयोजक ब्रम्ह देव पटेल, उपाध्यक्षगण संतराम केशकर, घनश्याम कुमार देवांगन, गेंद लाल वर्मा, अनुरुप साहू, प्रदेश मिडिया प्रभारी डी.पी.देशमुख , महासचिव लखन लाल साहू , सलाहकार रमेश साहू कोषाध्यक्ष जीवन लाल सिन्हा , उपाध्यक्ष भोजराज ढड़सेना , दुर्ग संभाग अध्यक्ष शेखर साहू, वैसाली नगर विधान सभा प्रभारी भोला राम , प्रेमलाल सिन्हा , कल्याण साहू, छ.ग. तृतीय वर्ग कर्मचारी अधिकारी संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष भानूप्रताप यादव एंव अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी कार्यक्रम बहुत ही सफल एंव गरीमामय रहा।